अनुक्रमणिका
Class 5th Hindi Solution – राख की रस्सी
Rakh ki Rassi - राख की रस्सी Class 5th Hindi Solution For Class 5th hindi 1st Chapter, Word Meaning and Question Answers Of Rakh ki Rassi, CBSE & NCERT Hindi Solution For Class 5th Hindi.
Class 5th Hindi Solution-
Rakh ki Rassi -राख की रस्सी पाठ के शब्द – अर्थ
शब्द – अर्थ
भोला – सीधा-साधा
मशहूर – विख्यात
हल – समाधान
हाजिरजवाबी – चटपट उत्तर देने की निपुणता / उत्तरदायित्व / किसी बात का जवाब होशियारी के साथ तुरन्त देना
प्रस्ताव – सुझाव
आपबीती – अपने साथ हुई कोई घटना
मंजूर – स्वीकार कर लेना
Class 5th Hindi Solution
राख की रस्सी पाठ के प्रश्न – उत्तर /
Rakh ki Rassi chapter’s Solution
प्रश्न – लोनपो गार कौन थे ?
उत्तर – लोनपोगार तिब्बत के बत्तीसवें राजा सोनागवसेन गांपो के मंत्री थे।
प्रश्न – लोनपोगार ‘ तिब्बत के मंत्री ‘ किस बात के लिए मशहूर थे ?
उत्तर – वे अपनी चालाकी व हाजिरजवाबी के लिए मशहूर थे।
प्रश्न – मंत्री जी के चिंतित रहने का क्या कारण था ?
उत्तर – उनका बेटा बहुत भोला था , यही उनके चिंतित रहने का कारण था।
प्रश्न – लोनपोगार ने अपने बेटे को शहर क्यों भेजा ?
उत्तर – अपने बेटे की बुद्धि की परीक्षा लेने के लिए लोनपोगार ने अपने बेटे को शहर भेजा।
प्रश्न – शहर में लोनपोगार के बेटे की सहायता किसने की ?
उत्तर – एक लड़की ने शहर में लोनपोगार के बेटे की सहायता की।
प्रश्न – लोनपोगार ने लड़की के सामने क्या शर्त रखी ?
उत्तर – उन्होंने यह शर्त रखी कि, वह लड़की उन्हें नौ हाथ लम्बी राख के रस्सी बना कर दे।
प्रश्न – लड़की ने बदले में लोनपोगार के सामने क्या शर्त रखी ?
उत्तर – उसने यह शर्त रखी कि, वह राख की रस्सी बना तो देगी मगर तुम्हें वह रस्सी गले में पहननी होगी।
प्रश्न – किसके सामने लोनपोगार के समझदारी धरी की धरी रह गई ?
उत्तर – एक लड़की के सामने लोनपोगार के समझदारी धरी की धरी रह गई।
प्रश्न – लड़की ने राख की रस्सी कैसे बनाई?
उत्तर – लड़की ने नौ हाथ लंबी रस्सी ली उसे पत्थर के सिल पर रखा और जला दिया रस्सी जल गई मगर, रस्सी के आकार की राख बच गई।
प्रश्न – आपको वह लड़की कैसी लगी ?
उत्तर – हमें वह लड़की बहुत समझदार लगी।
प्रश्न – क्या लोनपो गार की चिंता दूर हुई?
उत्तर – हां, लोनपो गार की चिंता अब दूर हो गई थी। क्योंकि उनके बेटे को एक समझदार जीवन साथी मिल चुकी थी।
प्रश्न – अगर लोनपो गार के बेटे की शादी उस लड़की से ना होती तो क्या होता?
उत्तर – सकता है उसे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता। लेकिन उस लड़की से शादी ना होने पर भी वह अपना जीवन जीता ।
इन्हें भी पढ़ें –
Class 5th हिन्दी व्याकरण solution chapter 1