अनुक्रमणिका
शब्द-विचार Solutions For Class 5th
हिन्दी व्याकरण शब्द विचार PDF
Hindi Vyakaran Class 5 शब्द विचार प्रश्न उत्तर/ उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद है/ स्रोत के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं/ शब्द विचार Pdf/तत्सम तद्भव, देशज, विदेशी शब्द/तत्सम शब्द किसे कहते हैं/तत्सम शब्द के उदाहरण/तद्भव शब्द किसे कहते हैं/तद्भव शब्द के उदाहरण/देशज शब्द का अर्थ/देशज शब्द list/विदेशी शब्द किसे कहते हैं/विदेशी शब्द list
Hindi Vyakaran Class 5 Solutions
Shabd Vichar Notes (शब्द-विचार)
प्रश्न(1) – शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर – वर्णों का सार्थक क्रमबद्ध समूह ‘शब्द’ कहलाता है।
जैसे – स् + ए + ब् + अ = सेब
ब् + आ + ज़् + आ + र् + अ = बाजार |
प्रश्न(2)- सार्थक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर– ऐसे शब्द जिनका कोई न कोई अर्थ हो।
प्रश्न(3)- निरर्थक शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर- ऐसे शब्द जिनका कोई अर्थ न निकलता हो ।
जैसे – तरप , टमप, लामक , वायफ़ी , शॉय , इत्यादि निरर्थक शब्द हैं। क्योंकि इन शब्दों का कोई अर्थ नहीं निकलता है।
Hindi Vyakaran Class 5 Solutions
Shabd Vichar Notes (शब्द-विचार)
शब्द के भेद —
प्रश्न(4)- शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर- शब्द के कुल चार भेद हैं।
प्रश्न(5)- शब्द के भेदों के नाम लिखो।
उत्तर-
१ रचना के आधार पर
२ स्रोत या उत्पत्ति के आधार पर
३ अर्थ के आधार पर
४ प्रयोग के आधार पर
नोट :- (पाँचवीं कक्षा में आप सिर्फ ”स्रोत या उत्पत्ति के आधार” पर शब्द के भेदों के बारे में पढ़ते हैं , बाकी अन्य भेदों के बारे में आप छठी कक्षा में पढ़ेंगे, क्योंकि आपके सिलेबस का हिस्सा अभी नहीं हैं)
Hindi Vyakaran Class 5 Solutions
Shabd Vichar Notes (शब्द-विचार)
प्रश्न(6)- स्रोत या उत्पत्ति के आधार पर शब्द के कितने भेद हैं ? नाम लिखो |
उत्तर- चार भेद।
• स्रोत या उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेदों के नाम –
१. तत्सम शब्द
२. तद्भव शब्द
३. देशज ,,,,
४. विदेशी ,,,,
प्रश्न(7)- तत्सम शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर- ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा के हैं और बिना किसी परिवर्तन के हिंदी भाषा में प्रयोग में लाए गए हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं।
जैसे – अग्नि , रात्रि , हस्त , क्षेत्र , कर्म , कृषि , पुष्प , इत्यादि।
प्रश्न(8)- तद्भव शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर- ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा के तो हैं, लेकिन हिंदी भाषा में परिवर्तित करके प्रयोग में लाए जाते हैं , तद्भव शब्द कहलाते हैं।
जैसे – आग, रात, हाथ, खेत, काम, खेती, फूल , आदि ।
नोट :- तद्भव शब्द के उदहारण जो लिखे हैं वो तत्सम शब्द के ही परिवर्तित रूप हैं।
प्रश्न(9)- देशज शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर- ऐसे शब्द जो अपनी भारतीय भाषाओं व बोलियों के शब्द हैं और उन शब्दों को हिंदी भाषा में शामिल कर लिया गया है, देशज शब्द कहलाते हैं। लेकिन ये भी है कि, इन शब्दों के मूल स्रोत का हमें ठीक-ठीक पता नहीं चलता।
जैसे – पगड़ी, जूता, पैसा, रोड़ा, खिचड़ी, फुनगी, इत्यादि ।
प्रश्न(10)- विदेशी शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर- विदेशी भाषाओं के कुछ शब्द ऐसे हैं जो हिंदी भाषा में आ गए हैं, उन शब्दों को विदेशी शब्द कहते हैं । इन्हें आगत शब्द (आए हुए ) भी कहा जाता है।
इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार है -:
अरबी भाषा के शब्द – अखबार , अदालत , इन्साफ , रिश्वत , वकील, शतरंज, जुर्माना, दफ्तर, इत्यादि।
फ़ारसी भाषा के शब्द – आदमी, उम्मीद, खुशामद, गुब्बारा, गुलाब, चीज, जमीन, शिकार, सब्जी, आदि।
तुर्की भाषा – कुरता, कैंची, तोप, बन्दूक,बेगम, सौगात, आदि।
पुर्तगाली – आलपीन, आलमारी, कनस्तर, कमरा, तौलिया, इत्यादि।
अंग्रेजी भाषा के शब्द – स्कूल, डॉक्टर, स्टेशन, ट्रैन, रेलवे, बस, अफसर, इंजन, डॉक्टर, लालटेन, कप्तान, अपील, कमिश्नर, आदि।
अभ्यास प्रश्न -:
प्रश्न(11)- निम्नलिखित तत्सम शब्दों के तद्भव रूप लिखिए।
आम्र – आम
अग्नि – आग
स्वर्ण – सोना
सर्प – साँप
भ्राता – भाई
स्वप्न – सपना
नासिका – नाक
कर्ण – कान
घृत – घी
अक्ष – आँख
अश्रु – आँसू
क्षेत्र – खेत
अन्न – अनाज
अंधकार – अँधेरा
प्रश्न(12)- निम्नलिखित शब्दों को पढ़िए और अलग-अलग शीर्षकों के नीचे लिखिए।
आग, चश्मा, पगड़ी, गृह
हाथ, अश्रु, स्कूल, मस्तिष्क, खुरपा
टॉप, खेत, अफसर, तृण, नोटिस
उत्तर-
तत्सम | तद्भव | देशज | विदेशी |
---|---|---|---|
काक | आग | खिड़की | नोटिस |
गृह | घर | चश्मा | टॉप |
अश्रु | खेत | पगड़ी | अफसर |
मस्तिष्क | हाथ | खुरपा | स्कूल |
Download शब्द विचार PDF –
यहाँ से DOWNLOAD करें – Hindi Vyakaran Solution Class 5 Shabd Vichar_PDF
इन्हें भी देखें – वर्ण-विचार Notes For Class 5th (हिन्दी व्याकरण)
संज्ञा किसे कहते हैं ? संज्ञा के भेद व उदाहरण
[oxi_addons id=”23″]