अनुक्रमणिका
साहित्य अकादमी पुरस्कार सूची
Sahitya Akademi Award List PDF Download
साहित्य अकादमी पुरस्कार के बारे में –
साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है जो वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है। यह साहित्य अकादमी पुरस्कार (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 1955 से भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को प्रदान किया जा रहा है ।
भाषा –
यह साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) संविधान की (8वीं) आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी एवं राजस्थानी यानी 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है साथ ही साथ इन्हीं भाषाओं में परस्पर साहित्यिक अनुवाद के लिए भी साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
पुरस्कार (राशि)
पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) 1955 में दिए गए थे और उस समय पुरस्कार राशि 5000 रुपए थी जो, वर्ष 1983 में बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दी गई थी |
इसके बाद यह पुरस्कार राशि वर्ष 1988 में बढ़ाकर 25,000 कर दी गई, फिर वर्ष 2001 में 40,000 और 2003 में बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दी गई लेकिन वर्तमान में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता (Sahitya Akademi Award Winner) को 1,00,000 (एक-एक लाख रुपए ) प्रदान किए जाते हैं और साथ ही साथ एक प्रशस्ति पत्र व शॉल दिया जाता है |
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता चयन हेतु मानदंड:
- लेखक के पास अनिवार्य रूप से भारतीय राष्ट्रीयता होनी चाहिये।
- पुरस्कार के लिये पात्र पुस्तक/रचना का संबंधित भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान होना चाहिए।
- जब दो या दो से अधिक पुस्तकों के लिये समान योग्यता पाई जाती है, तो पुरस्कार की घोषणा हेतु कुछ निश्चित मानदंडों जैसे- साहित्य के क्षेत्र में
- कुल योगदान तथा लेखकों की स्थिति/प्रतिष्ठा आदि को ध्यान में रखा जाता है।
पहला हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार
हिन्दी में पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले रचनाकार माखन लाल चतुर्वेदी जी हैं, यह पुरस्कार इन्हें वर्ष 1955 में इनके ”हिमतरंगिणी” (काव्य) के लिए प्रदान किया गया |
मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्तकर्ता –
हिंदी साहित्य जगत में आचार्य नरेन्द्रदेव, भारत भूषण अग्रवाल, सुदामा पाण्डेय ‘धूमिल’, सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, श्रीकांत वर्मा को मरणोपरांत साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) मिला था |
इन्हें जिन साहित्यिक रचनाओं के लिए यह पुरस्कार दिया गया था उनकी सूची नीचे दी जा रही है –
Sahitya Akademi Award List
(साहित्य अकादमी पुरस्कार सूची)
क्रम सँख्या | प्राप्तकर्ता | रचना | विधा | प्राप्त वर्ष |
---|---|---|---|---|
1. | माखनलाल चतुर्वेदी | हिमतरंगिनी | काव्य | 1955 |
2. | वासुदेव शरण अग्रवाल | पद्मावत संजीवनी व्याख्या | आलोचनात्मक व्याख्या | 1956 |
3. | आचार्य नरेन्द्र देव | बौद्ध धर्म दर्शन | दर्शनशास्त्र | 1957 |
4. | राहुल सांकृत्यायन | मध्य एशिया का इतिहास | इतिहास | 1958 |
5. | रामधारी सिंह 'दिनकर | संस्कृति के चार अध्याय | भारतीय संस्कृति का सर्वेक्षण | 1959 |
6. | सुमित्रानंदन पंत | कला और बूढ़ा चाँद | काव्य | 1960 |
7. | भगवतीचरण वर्मा | भूले बिसरे चित्र | उपन्यास | 1961 |
8. | कोई पुरस्कार वितरण नहीं | ----- | ----- | 1962 |
9. | अमृत राय | प्रेमचंद: कलम का सिपाही | जीवनी | 1963 |
10. | सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' | आँगन के पार द्वार | काव्य | 1964 |
11. | डॉ॰ नगेन्द्र | रस सिद्धांत | समीक्षा (काव्यशास्त्र) | 1965 |
12. | जैनेन्द्र कुमार | मुक्तिबोध | उपन्यास | 1966 |
13. | अमृतलाल नागर | अमृत और विष | उपन्यास | 1967 |
14. | हरिवंशराय बच्चन | दो चट्टानें | काव्य | 1968 |
15. | श्रीलाल शुक्ल | राग दरबारी | उपन्यास | 1969 |
16. | राम विलास शर्मा | निराला की साहित्य साधना | जीवनी | 1970 |
17. | नामवर सिंह | कविता के नये प्रतिमान | साहित्यिक आलोचना | 1971 |
19. | भवानीप्रसाद मिश्र | बुनी हुई रस्सी | काव्य | 1972 |
20. | हजारी प्रसाद द्विवेदी | आलोक पर्व | निबंध | 1973 |
21. | शिवमंगल सिंह सुमन | मिट्टी की बारात | काव्य | 1974 |
22. | भीष्म साहनी | तमस | उपन्यास | 1975 |
23. | यशपाल | मेरी तेरी उसकी बात | उपन्यास | 1976 |
24. | शमशेर बहादुर सिंह | चुका भी हूँ मैं नहीं | काव्य | 1977 |
25. | भारत भूषण अग्रवाल | उतना वह सूरज है | काव्य | 1978 |
26. | सुदामा पांडेय 'धूमिल' | कल सुनना मुझे | काव्य | 1979 |
27. | कृष्णा सोबती | ज़िन्दगीनामा - ज़िन्दा रुख़ | उपन्यास | 1980 |
28. | त्रिलोचन | ताप के ताये हुए दिन | काव्य | 1981 |
29. | हरिशंकर परसाईं | विकलांग श्रद्धा का दौर | व्यंग्य | 1982 |
30. | सर्वेश्वरदयाल सक्सेना | खूँटियों पर टंगे लोग | काव्य | 1983 |
31. | रघुवीर सहाय | लोग भूल गये हैं | काव्य | 1984 |
32. | निर्मल वर्मा | कव्वे और काला पानी | कहानी संग्रह | 1985 |
33. | केदारनाथ अग्रवाल | अपूर्वा | काव्य | 1986 |
32. | श्रीकांत वर्मा | मगध | काव्य | 1987 |
33. | नरेश मेहता | अरण्या | काव्य | 1988 |
34. | केदारनाथ सिंह | अकाल में सारस | काव्य | 1989 |
35. | शिव प्रसाद सिंह | नीला चाँद | उपन्यास | 1990 |
36. | गिरिजाकुमार माथुर | मैं वक्त के हूँ सामने | काव्य | 1991 |
37. | गिरिराज किशोर | ढाई घर | उपन्यास | 1992 |
38. | विष्णु प्रभाकर | अर्द्धनारीश्वर | उपन्यास | 1993 |
39. | अशोक वाजपेयी | कहीं नहीं वहीं | काव्य | 1994 |
40. | कुंवर नारायण | कोई दूसरा नहीं | काव्य | 1995 |
41. | सुरेन्द्र वर्मा | मुझे चाँद चाहिए | उपन्यास | 1996 |
42. | लीलाधर जगूड़ी | अनुभव के आकाश में चांद | काव्य | 1997 |
43. | अरुण कमल | नये इलाके में | काव्य | 1998 |
44. | विनोद कुमार शुक्ल | दीवार में एक खिड़की रहती थी | उपन्यास | 1999 |
45. | मंगलेश डबराल | हम जो देखते हैं | काव्य | 2000 |
46. | अलका सरावगी | कलिकथा : वाया बाईपास | उपन्यास | 2001 |
47. | राजेश जोशी | दो पंक्तियों के बीच | काव्य | 2002 |
48. | कमलेश्वर | कितने पाकिस्तान | उपन्यास | 2003 |
49. | वीरेन डंगवाल | दुष्चक्र में सृष्टा | काव्य | 2004 |
50. | मनोहर श्याम जोशी | क्याप | उपन्यास | 2005 |
51. | ज्ञानेन्द्रपति | संशयात्मा | काव्य | 2006 |
52. | अमरकांत | इन्हीं हथियारों से | उपन्यास | 2007 |
53. | गोविन्द मिश्र | कोहरे में कैद रंग | उपन्यास | 2008 |
54. | कैलाश वाजपेयी | हवा में हस्ताक्षर | काव्य | 2009 |
55. | उदय प्रकाश | मोहन दास | कहानी | 2010 |
56. | काशीनाथ सिंह | रेहन पर रग्घू | उपन्यास | 2011 |
57. | चंद्रकांत देवताले | पत्थर फेंक रहा हूँ | काव्य | 2012 |
58. | मृदुला गर्ग | मिलजुल मन | उपन्यास | 2013 |
59. | रमेशचन्द्र शाह | विनायक | उपन्यास | 2014 |
60. | रामदरश मिश्र | आग की हँसी | काव्य | 2015 |
61. | नासिरा शर्मा | पारिजात | उपन्यास | 2016 |
62. | रमेश कुंतल मेघविश्व | विश्व मिथक सरित सागर | साहित्यिक समालोचना | 2017 |
63. | चित्रा मुद्गल | पोस्ट बॉक्स नं. 203 नाला सोपारा | उपन्यास | 2018 |
64. | नंदकिशोर आचार्य | छीलते हुए अपने को | कविता | 2019 |
65. | अनामिका | टोकरी में दिगंत | काव्य | 2020 |
हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019
हिंदी के प्रसिद्ध लेखक नन्दकिशोर आचार्य जी को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया था।
नन्दकिशोर आचार्य जी को उनके कविता संग्रह ‘छिलते हुए अपने को’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2019 दिया गया।
हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020
साहित्य अकादमी ने शनिवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 (Sahitya Akademi Award 2020) हिंदी की लेखिका अनामिका को सम्मानित किया. हिंदी के लिए अनामिका को उनके काव्य संग्रह ‘टोकरी में दिगंत’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया |
हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्बंधित परीक्षोपयोगी प्रश्न -:
- हिन्दी विषय पर प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले कौन थे ?
माखन लाल चतुर्वेदी - साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला कौन है ?
कृष्णा सोबती , इन्हें यह पुरस्कार इनके प्रसिद्द उपन्यास ‘जिंदगीनामा’ के लिए प्रदान किया गया। - साहित्य अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
सुनीति कुमार चटर्जी - साहित्य पुरस्कार कितनी भाषाओं में दिया जाता है ?
संविधान की (8वीं) आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी एवं राजस्थानी यानी 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है । - साहित्य अकादमी की स्थापना कब हुई थी ?
12 मार्च 1954, भारत में इसकी स्थापना हुई ।