Varn Vichar वर्ण विचार/Hindi Vyakaran for Class 5th

5494 views
Varn vichar वर्ण विचार

 

Varn Vichar-वर्ण विचार पाठ से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर 

इन प्रश्न-उत्तरों के माध्यम से आपको हिन्दी व्याकरण के नोट्स बनाने व पाठ को समझने में आसानी होगी 

 मैंने आसान भाषा में नोट्स बनाने का प्रयास किया है उम्मीद है आप के लिए Helpfull रहेगा |

Varn Vichar-वर्ण विचार, Hindi Vyakaran Notes for Class 5th, Ncert Hindi Vyakaran Solutions, Types of Swar, Vyanjan, etc. वर्ण -परिभाषा, भेद, स्वर व व्यंजन भेद Notes

 

वर्ण विचार/Varn Vichar

 

प्रश्न १ – वर्ण किसे कहते हैं ?
उत्तर – वर्णमाला की वह छोटी से छोटी ध्वनि जिसके टुकड़े नहीं किए जा सकते।

जैसे – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, आदि।

प्रश्न २ – वर्ण को हम किन – किन अन्य नामों से भी जानते हैं ?
उत्तर – वर्ण को हम अक्षर , ध्वनि, चिह्न नामों से भी जानते हैं।

प्रश्न ३ – वर्ण के कितने भेद हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर वर्ण के दो भेद हैं। १ – स्वर २ – व्यंजन

प्रश्न ४ – स्वर के कितने भेद हैं नाम बताइए।
उत्तर स्वर के मुख्य दो भेद हैं। १. ह्रस्व स्वर २. दीर्घ स्वर

प्रश्न ५ – स्वर के भेदों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर – ह्रस्व स्वर – जिन स्वरों का उच्चारण करने में बहुत काम समय लगता है । उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं

उदाहरण ह्रस्व स्वर चार है – अ, इ, उ, ऋ।

दीर्घ स्वर – जिन स्वरों का उच्चारण करने में ह्रस्व स्वरों से दोगुना ज्यादा समय लगता है। उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं।

उदाहरण – दीर्घ स्वर सात हैं – आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

प्रश्न – स्वरों की संख्या कितनी हैं ?
उत्तर – स्वरों की संख्या ग्यारह (११) है।

प्रश्न ७ – व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर – ऐसे वर्ण जो स्वर वर्णों की सहायता से बोले जाते हैं। व्यंजन वर्ण कहलाते हैं।

प्रश्न ८ – व्यंजन के कितने मुख्य भेद हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर – व्यंजन के मुख्य तीन भेद हैं।

 

१ स्पर्श व्यंजन २ अन्तस्थ व्यंजन ३ ऊष्म व्यंजन

 

प्रश्न ९ – स्पर्श व्यंजन कितने होते हैं? व वे कौन-कौन से हैं ?
उत्तर स्पर्श व्यंजन २५ हैं। जो कि निम्नलिखित हैं -:

स्पर्श व्यंजन

* क से लेकर म तक

प्रश्न १० – अन्तस्थ व्यंजन कितने हैं ? व कौन-कौन से हैं ?
उत्तरअन्तस्थ व्यंजन ४ हैं। जो कि निम्नलिखित हैं -:

अन्तस्थ व्यंजन

प्रश्न ११ – ऊष्म व्यंजन कितने हैं व कौन-कौन से हैं ?
उत्तरऊष्म व्यंजन चार हैं। जो कि निम्नलिखित हैं -:

ऊष्म व्यंजन

 

नोट -: व्यंजन के दो अन्य भेद भी हैं -:

 

प्रश्न १२ – व्यंजन के दो अन्य भेदों के नाम बताइए।
उत्तर – १- संयुक्त व्यंजन २- द्वित्व व्यंजन

प्रश्न १३ – संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर – ऐसे व्यंजन वर्ण जो दो अलग-अलग व्यंजन वर्णों के योग से बनते हैं। संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।

उदाहरण – क्ष = क् + श् +अ
त्र = त् + र् +अ
ज्ञ = ज् + न् +अ
श्र = श् + र् + अ

प्रश्न १४ – द्वित्व व्यंजन किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर – ऐसे व्यंजन वर्ण जो दो समान व्यंजन वर्णों के मेल से बने होते हैं। द्वित्व व्यंजन कहलाते हैं।

उदाहरण –  पक्का (क् + क् )
                   पत्ता (त् + त )
                   सच्चा ( च् + च )
                    गप्पा ( प् + प )


इन्हें भी पढ़ेंभाषा व्याकरण और लिपि Notes
                      शब्द विचार Notes

 

Related Posts

Leave a Comment

* By using this form you agree with the storage and handling of your data by this website.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
UA-172910931-1